उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीसीटीवी निगरानी, अतिक्रमण पर नियंत्रण, पटाखों की सुरक्षित बिक्री एवं साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को रुद्रपुर के एक होटल में जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी हुई। गोष्ठी में जनपद के उद्योगपतियों, परिवहन संचालकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, बैंक प्रबंधकों, स्कूल एसोसिएशन, ज्वेलर्स एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परिवहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर दिया गया। परिवहन संचालकों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि त्योहारों के दौरान दुकानों का सामान निर्धारित परिसर में ही रखा जाए तथा सार्वजनिक मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए।बाजारों में निर्बाध यातायात एवं आमजन की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की गई।
सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराकर सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए कहा गया। पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं अनुमन्य स्थलों पर तथा नियमानुसार वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही करने के निर्देश दिए गए।पटाखा गोदामों एवं बिक्री स्थलों पर अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगजनी एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से छात्र-छात्राओं को समय-समय पर साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपेक्षा की गई। स्कूल बसों की फिटनेस, आवश्यक सुरक्षा मानकों तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता पर विशेष जोर दिया गया। सभी ज्वेलर्स से त्योहारों के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने तथा सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने की अपेक्षा की गई। जनपद के बैंक प्रबंधकों से MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदकों की फ्रीज की गई धनराशि को वापस कराने से संबंधित मामलों में निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की अपेक्षा की गई। सिडकुल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तथा अग्निशमन सुरक्षा उपकरण स्थापित करने और उन्हें कार्यशील रखने की अपेक्षा की गई। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।माल एवं अन्य परिवहन वाहनों का संचालन निर्धारित समय एवं लागू यातायात नियमों के अनुरूप कराने की अपील की गई, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने गोष्ठी में विभिन्न हितधारकों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार