ऊधम सिंह नगर शिक्षा

विद्यालय में ज्ञान का उजियारा, शिक्षिकाओं के मानदेय पर पसरा अंधकार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) धर्म कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं के बेहतर परिणामों के कारण क्षेत्र में पहचान बना रहा है। इस अशासकीय विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक माहौल और छात्राओं की उपलब्धियों ने अभिभावकों का भरोसा मजबूत किया है। मानदेय न बढ़ने पर भी शिक्षिकाएं ईमानदारी के साथ छात्राओं का भविष्य गढ़ रही हैं,लेकिन शासन उनकी मेहनत पर खास ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ शिक्षिकाओं का कहना है कि वर्षों से वे पूरी निष्ठा से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया।जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका मानना है कि संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए प्रबंधन को उनके हितों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। वहीं, इस मुद्दे को लेकर शासन और प्रबंधन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।जिससे शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों का मनोबल भी बना रहे। प्रधानाचार्या ज्योति राज में शिक्षा का प्रबंधन बेहतर दिख रहा है।ज्यादातर शिक्षिका जनगणना ड्यूटी के प्रशिक्षण में है फिर भी विद्यालय में साफ सुथरा प्रांगण, कक्षा कक्ष, अनुशासित स्टाफ देखकर किसी को भी बरबस ही आकर्षित कर रहा है।प्रबंधन समिति के उच्च स्तरीय सोच और सकारात्मक गतिविधि का प्रतिबिंब है।कालेज में करीब 1700 छात्राएं करीब 26 योग्यतम शिक्षिकाओं के सानिध्य में जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा रही हैं। प्रधानाचार्य ज्योति ने बताया कि स्कूल में कोई समस्या नहीं है।छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। कुछ शिक्षिकाओं की नियुक्ति शासन से की गई है।जिनका मानदेय शासन से ही बढ़ता जा सकता है।इधर,शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर मुकुल सती ने बताया कि मानदेय का मामला शासन में लंबित है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99