ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

विश्नोई सभा ने रोपे पौधे, वर्षा अंत तक चलेगा अभियान

काशीपुर।( लोक निर्णय) विश्व पर्यावरण दिवस पर आज बिश्नोई सभा काशीपुर की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसपुर खुर्द के प्रांगण में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिश्नोई सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए।इस मौके पर नवनीत बिश्नोई, शिव कुमार बिश्नोई, सहदेव बिश्नोई, रामराज बिश्नोई, सुदीप बिश्नोई सहित सभा के कई सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था और सभी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।बाद में हुई गोष्ठी में पर्यावरण को शुद्ध रखने, पेड़-पौधों के महत्व और लगाए गए पेड़ों को पाल-पोसकर बड़ा करने पर विस्तार से चर्चा हुई।बिश्नोई सभा ने निर्णय लिया कि “पेड़ लगाओ” अभियान आज से शुरू होकर वर्षा ऋतु के अंत तक लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह बिश्नोई ने कहा, “बिश्नोई समाज के लिए पर्यावरण रक्षा सर्वोपरि है। हमारे 29 नियमों में पेड़ काटने पर रोक और वन्य जीवों की रक्षा शामिल है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा देंगे।”विद्यालय के प्रधानाचार्य नमिता पंत ने बिश्नोई सभा का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत होगी।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99