ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव ने शिवनगर में दो विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड नंबर. 8 शिवनगर में विधायक निधि से स्वीकृत दो विकास कार्यों का विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। विधायक ने शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर तथा काली मंदिर में टाइल्स निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। शिवनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अरोरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर धरातल पर उतारने और तैयार कार्यों को जनता को समर्पित करने का सिलसिला जारी है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप के शिवनगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग की हालत काफी खराब थी। इस मार्ग के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। क्षेत्र की इस समस्या को देखते हुए राज्य योजना के माध्यम से मार्ग का निर्माण कराया गया, जिससे लोगों को राहत मिली और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली।विधायक ने कहा कि शिवनगर स्थित शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर निर्माण होने से मंदिर की व्यवस्था और बेहतर हुई है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आयोजनों को सुचारु रूप से संपन्न कराने में मदद मिलेगी। वहीं, काली मंदिर में टाइल्स निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पूरा कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। इनका बेहतर, स्वच्छ और सुंदर स्वरूप में विकसित होना आवश्यक है। क्षेत्र के धार्मिक संस्थानों को सुविधायुक्त और आकर्षक बनाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, अनिल शर्मा, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, मुकेश रस्तोगी, भाजपा नेता मदन दिवाकर, दीपू रस्तोगी, दीपक दिवाकर, चेतराम,शिवचरण, विशाल रस्तोगी,नितिन सक्सेना, संजय सैनी, मुन्ना लाल गंगवार,भूपेंद्र, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार