विधायक ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे सीसी सड़क व मन्दिर सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 35 आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे दो महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक शिव अरोरा द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत गोपाल के घर से रखात दास के घर तक 28 मीटर 2.25 लाख की सीसी सड़क का लोकार्पण किया।इसके साथ हीं बंगाली कॉलोनी मे हजारों लोगो की आस्था के केंद्र 4.25 लाख शनि मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य लोकार्पण किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी जो बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है ओर प्रत्येक चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को यहां से भरपूर्ण आशीर्वाद मिलता है इसलिए रुद्रपुर क्षेत्र का विधायक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि यहां की सड़कें सुन्दर व मन्दिर भव्य दिव्य दिखाई दे।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उनके कार्यकाल मे रुद्रपुर क्षेत्र के अधिकाश जगह काम करने का कार्य किया गया है।इस दौरान पार्षद सरो राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, गोविन्द राय, अनिल शर्मा, रविंद्र धर, डॉ ईश्वर मलिक, ममता जीना, सरोज राय, तपन मजूमदार, गोपाल राय, दुलाल राय,विवेक दास, कंचन विश्वास, किशन राय, विवेक मंडल,सपन मिस्त्री, नरेश पाल,प्रभास वाला, पुष्पा कराटी, रंजीत कराटी, पंकज दास, ज्योतिष कराटी,महेंद्र दास,बल्लू बर्मन, रमेन कौर, संजय ढाली,आशीम समादार आदि मौजूद थे।





