उत्तराखंड स्वास्थ्य

लोहाघाट में 30 मई तक रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

चंपावत।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार लोहाघाट नगर में पेयजल संकट से निपटने हेतु विभाग द्वारा लगातार राहत एवं आपूर्ति कार्य संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न योजनाओं में जलस्राव कम होने के कारण उत्पन्न कमी की पूर्ति के लिए सात अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से मुख्य भंडारण टैंकों में पानी भरकर उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 40 से 50 मिनट तक पाइप्ड पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है।नगर के लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में एक दिन के अंतराल पर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से एक दिन के अंतराल पर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगातार टैंकर संचालन किया जा रहा है।विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 30 मई 2026 तक सम्पूर्ण नगर में रोस्टर के अनुसार एक दिन के अंतराल पर पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी।इसके अतिरिक्त नगरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए नगर में स्थापित 11 सोलर हैंडपंप एवं 24 हस्तचालित हैंडपंपों के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष