अपराध ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में जिला अस्पताल परिसर में राजुकमार की निर्मम हत्या

रुद्रपुर।( लोक निर्णय)जगतपुरा क्षेत्र में दो व्यवसायियों के बीच हुई मामूली कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजकुमार जौहरी की जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।मृतक के करीबियों ने बताया जगतपुरा में राजकुमार जौहरी और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान राजकुमार जौहरी की दुकान पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई थी। कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। आरोप है कि इसी विवाद में अस्पताल परिसर में दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार से राजकुमार जौहरी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विधायक शिव अरोरा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।विधायक शिव अरोरा ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदयविदारक घटना मन को झकझोर देने वाली है। मामूली कहासुनी में इस प्रकार किसी की जान ले लेना बेहद गंभीर और निंदनीय अपराध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य वारदात में शामिल एक-एक दोषी को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। कोई भी आरोपी पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएगा और सभी दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वालों को ऐसा कड़ा सबक सिखाया जाएगा कि भविष्य में कोई भी कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस न कर सके।विधायक ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार