उत्तराखंड खेती/किसानी

रिलायंस और बिग बास्केट जैसी कंपनियों से जुड़ेगी किसानों की सप्लाई चैन

चम्पावत।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज डीएम कैंप कार्यालय में बैठक लेकर कृषि, उद्यान, सहकारिता एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में आलू उत्पादन एवं उनके बाजार के संबंध में चर्चा की।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जनपद के पुल्ला एवं दिगालीचौड़ स्थित पूर्व निर्मित कोल्ड स्टोरों को शीघ्र दुरुस्त कर पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकें और कम दामों में फसल बेचने को मजबूर न हों।इसके साथ ही एफपीओ एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर किसानों के कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को Reliance Retail, Amazon, Tata Group तथा BigBasket जैसी बड़ी रिटेल कंपनियों से संपर्क स्थापित कर स्थानीय स्तर पर मजबूत सप्लाई चैन विकसित करने को कहा। जिससे चम्पावत का उच्च गुणवत्ता वाला आलू सीधे बड़े बाजारों तक पहुंच सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अन्नदाता के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्णयों को तय समयसीमा में लागू कर किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी।बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व