उत्तराखंड नेशनल न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास पहुंचकर उनकी माता को दीं भावभीनी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल, मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व