उत्तराखंड

मानसून अवधि में संभावित आपदाओं से निपटने हेतु सिविल-मिलिट्री समन्वय बैठक

चम्पावत।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने आज मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला सभागार में सिविल-मिलिट्री लाइजन (Civil-Military Liaison) की विस्तृत समीक्षा बैठक की। विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा समन्वय तंत्र की समीक्षा की गई। क्षेत्र की आपदा संवेदनशीलता, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड एवं अन्य संभावित जोखिमों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त वर्तमान आपदा तैयारी की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं मानवबल की जानकारी, सेना एवं नागरिक प्रशासन के संसाधनों का विवरण, राहत एवं बचाव कार्यों में सैन्य सहायता हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), संसाधनों की त्वरित तैनाती, संचार नेटवर्क एवं वैकल्पिक संचार व्यवस्था, कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारियों के मध्य समन्वय तंत्र तथा वास्तविक समय में सूचना साझा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के आपदा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से आवश्यक निवारक एवं सुरक्षात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बाढ़ सुरक्षा उपायों को मजबूत करें तथा अस्पतालों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान सड़कों को सुचारु रखने, नालों की समयबद्ध सफाई करने तथा संचार नेटवर्क को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना का तत्काल अद्यतन किया जाए तथा जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा मित्रों से स्वैच्छिक सहयोग हेतु पूर्व सहमति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी केएन. गोस्वामी, आर्मी से मेजर सुर्जन सिंह नेगी, एसएसबी से सुदेश कुमार, आईटीबीपी से अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर