ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

महिलाओं ने स्वस्थ रहने की जानकारी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) महिला मोर्चा की ओर से आज रुद्रपुर में ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, भोजन प्रदर्शनी एवं गोष्ठी में महिलाओं ने कम तेल और बिना तेल से तैयार किए गए पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार में भोजन तैयार करने के दौरान तेल का सीमित उपयोग करेंगी और प्रतिदिन चार चम्मच से अधिक तेल का प्रयोग नहीं करेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की सराहना की। महिलाओं ने यह भी बताया कि कम तेल और कम ईंधन का उपयोग करते हुए भी स्वाद और पोषण से भरपूर भोजन तैयार किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ घरेलू खर्च में भी कमी आती है। डायटिशियन डॉ. निर्मला ने महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। भोजन में अत्यधिक तेल का सेवन मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि यदि भोजन में तेल की मात्रा नियंत्रित रखी जाए और हरी सब्जियों, दालों, मोटे अनाज तथा ताजे फलों को दैनिक आहार में शामिल किया जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा बच्चों में भी पौष्टिक भोजन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती, विजया लक्ष्मी चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील ठुकराल जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अग्रवाल जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सक्सैना जी, जिला महामंत्री प्रीति धीर जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता जी, अर्चना राय जी, पिंकी चतुर्वेदी जी, रजनी रावत जी आदि सैकड़ों मातृशक्तियों की उपस्थिति मौजूद रही ।।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार