ऊधम सिंह नगर राजनीति

महापौर विकास ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) आवास विकास स्थित पटेल पार्क में महापौर विकास शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।महापौर ने कहा कि सरदार पटेल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान सुरेश कोली, राधेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, तरुण दत्ता, राजेश जग्गा, बीनू, पवन राणा, मोर सिंह यादव, मुकेश पाल, विपिन गहलोत, बिट्टू, आकाश रस्तोगी, गोविंद शर्मा, रचित सिंह, नितिन, प्रमोद मित्तल, मनीष पाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार