ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा युवा नेता विवेक ने कुंदन को सम्मानित किया

किच्छा।(लोक निर्णय)भाजपा के तेज तर्रार युवा नेता विवेक दीप सिंह ने आज जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदनलाल खुराना से आत्मीय भेंट कर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान दोनों के बीच संगठन, विचारधारा एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल’ जनसंपर्क अभियान
जिला ऊधम सिंह नगर के सह प्रभारी विवेक दीप सिंह ने कुंदनलाल खुराना के दीर्घकालीन संगठनात्मक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।विवेक दीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज जिस मजबूत वैचारिक आधार और संगठनात्मक शक्ति का लाभ प्राप्त है, उसमें जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठजनों का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार