ऊधम सिंह नगर शिक्षा

प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर नंबर-2 के नवनिर्मित भवन का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

रुद्रपुर/गदरपुर ।(लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) निधि से 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुर्गापुर नंबर-2 का लोकार्पण जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।भदौरिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक, सुरक्षित, हवादार एवं पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी वाले विद्यालय भवनों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय भवन के आकर्षक एवं मॉडल डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के डिजाइनों को अपनाने का प्रयास किया जाएगा।जिलाधिकारी ने विद्यालय के समुचित रखरखाव एवं भविष्य में आवश्यक मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को विद्यालय प्रबंधन समिति में नामित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी के निदेशक से खटीमा विकासखंड के किसी अन्य राजकीय विद्यालय को भी सीएसआर के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए गोद लेने का अनुरोध किया। नवनिर्मित दो मंजिला विद्यालय भवन में पांच आधुनिक कक्षाएं, एक पुस्तकालय, एक कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम तथा स्टाफ रूम का निर्माण किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी शावेज़। आलम, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के सीनियर मैनेजर संतोष कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के दुलाल सरकार, अजीत हलदार, सुषमणी देवी, निशा देवी आदि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99