ऊधम सिंह नगर राजनीति

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज सामूहिक श्रवण आज वार्ड नंबर-1, राम विहार कॉलोनी, शिमला बहादुर स्थित समाजसेवी मुकेश गुप्ता के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं रुद्रपुर के पूर्व मेयर एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामपाल सिंह जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन – जहां बारिश, वहीं संचय’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचय को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद भविष्य की अमूल्य पूंजी है और वर्षा जल का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, संस्थान और आसपास वर्षा जल संचय की व्यवस्था अपनाए, तो आने वाले वर्षों में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, नवाचार, युवा शक्ति की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देशवासियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए जल, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत बन चुका है।किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जनहितकारी बताते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रेमपाल गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, बॉबी गंगवार, भूतपूर्व सैनिक श्री लेखराज सिंह, सुरेंद्र गंगवार, संतोष चौहान, बलराम माझी, शुम्पी गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार