पूर्णागिरि में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त, आपूर्ति बहाल
चंपावत।(लोक निर्णय) पूर्णागिरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि प्रकाश डोबवाल ने सभी प्रभावित लाइनों को सुचारु कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी है। बीते दिवस हुई मूसलाधार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित हुई।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जल संस्थान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में सभी बाधाओं को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी है।अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि प्रकाश डोबवाल ने बताया कि वर्तमान में पूर्णागिरि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।



