ऊधम सिंह नगर राजनीति

पंतनगर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पंतनगर आगमन पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आज अल्मोड़ा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जनसभा को संबोधित करना था।दिल्ली से वह फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन मौसम की खराबी की वजह से राहुल अल्मोड़ा नहीं जा सके।उन्होंने ऑनलाइन जनसभा को पंतनगर से ही संबोधित किया। राहुल को बुके देकर स्वागत करने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ऊधम सिंह नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक काजी निजामुद्दीन तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी आदि थे।

राहुल गांधी जी का संघर्ष, समर्पण और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका निरंतर प्रयास करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की मजबूती के लिए निरंतर संघर्षरत है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार