ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

पंत विवि के छात्रावास परिसरों में किया गया वृक्षारोपण

पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संचालित 15-दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान के सातवें दिन आज विश्वविद्यालय के गंगोत्री भवन, कस्तूरबा भवन एवं स्वर्ण जयन्ती भवन छात्रावासों के प्रांगण में कुलपति, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया।कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘हरित यज्ञ’ अभियान का उद्देश्य परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है और सभी को इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान अमरूद, आम, करौंदा, कटहल, नींबू आदि फलदार पौधे लगाकर हरित परिसर के निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. विपिन ध्यानी; सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अल्का गोयल, पशु चिकित्सा एवं पशु पालन विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. देवेन्द्र कुमार, विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के कार्यवाहक अधिष्ठाता डा. एस.बी. सिंह, निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल, गंगोत्री भवन की वार्डन डा. अनिता, कस्तूरबा भवन की वार्डन डा. श्वेता राय, स्वर्ण जयन्ती भवन की वार्डन डा. रश्मि तिवारी; सह निदेशक, शारीरिक शिक्षा, डा. भाष्कर तिवारी तथा प्रत्येक छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99