ऊधम सिंह नगर

पंचायतीराज मंत्री कौशिक ने विभागों की समीक्षा की

चम्पावत ।(लोक निर्णय), पंचायतीराज मदन कौशिक आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों की समीक्षा की। जिलाधिकारी मनिष्ट कुमार, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया।मंत्री कौशिक ने कलेक्ट्रेट परिसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी एवं विकास प्रदर्शनी/स्टॉलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, प्रदर्शित उत्पादों व उपकरणों की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। बाद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत मा. मंत्री द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने जनपद में आपदा से जुड़ी विभिन्न संवेदनशील समस्याओं, रणनीतिक चुनौतियों तथा विभाग द्वारा की गई पूर्व तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम के 24×7 संचालन, आपातकालीन स्थिति हेतु चिन्हित एवं तैयार हेलीपैडों की स्थिति, नियमित मॉक ड्रिल, पूर्व चेतावनी प्रणालियों और आम जनमानस को समय पर सूचना प्रेषित करने वाले ‘सचेत’ तथा ‘भूदेव’ एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग एवं क्रियान्वयन के संबंध में मा. मंत्री को अवगत कराया। मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा की किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और पूर्ण एकजुटता के साथ तत्परता से कार्य करें। मा. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन में राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से आवश्यक राहत सहायता पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य का आपदा प्रबंधन ढांचा, पूर्व चेतावनी तंत्र और त्वरित राहत कार्य पूरे देश में एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में सराहा जा रहा है।बैठक में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांगों एवं सुझावों का संज्ञान लेते हुए मा. मंत्री ने आपदा प्रबंधन के मौजूदा मानकों एवं राहत दरों में जनहित एवं व्यावहारिक परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक सुधार व संशोधन कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।उन्होंने आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह ने जनपद में संचालित आयुष चिकित्सालयों की वर्तमान कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा संसाधनों की स्थिति से मा. मंत्री को अवगत कराया।मंत्री ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन आयुष चिकित्सालयों या केंद्रों में स्टाफ की कमी है, वहां त्वरित रूप से आवश्यक प्रशासनिक व विभागीय कार्यवाही करते हुए स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनमानस को निर्बाध रूप से चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं, ग्रामीण अवसंरचना निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों तथा डिजिटल पंचायत सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं, अतः ग्राम स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। मा. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी विलंब के पहुँचना चाहिए।बैठक में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूर्व विधायक लोहाघाट श्री पूरन सिंह फर्त्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार