अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

त्रिशूल चौक की भव्यता देखकर अभिभूत हुए स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)पूज्य महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने आज रूद्रपुर पहुंचकर शहर के चर्चित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया और वहां स्थापित भव्य त्रिशूल की भव्यता की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने त्रिशूल स्थापना को सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक कार्य बताते हुए महापौर विकास शर्मा की प्रशंसा की।महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि हरिद्वार से बरेली जाते समय कुछ समय के लिए रूद्रपुर के त्रिशूल चौक पर रुके। उनके आगमन पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा कि कुमाऊं देवभूमि का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों का मुख्य मार्ग रूद्रपुर से होकर गुजरता है। ऐसे में त्रिशूल चौक आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। स्वामी जी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को मानस खंड यात्रा का प्रवेश द्वार रूद्रपुर को घोषित करने पर भी विचार करना चाहिए, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद चिराग कालरा, पार्षद गिरीश पाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद शुभम दास पार्षद प्रतिनिधि मानवेंद्र राय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, आशीष यादव आकाश यादव, किशन सुखीजा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक नेगी, शिवम गुप्ता, छात्र नेता चंदन भट्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, अशोक विश्वास, ओबीसी आयोग सदस्य कमलेश, नरेश उप्रेती, मोर सिंह यादव, हरेंद्र शर्मा, शिवांश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार