ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

तीन पानी डैम का पुनर्निर्माण होगा 1.74 करोड़ से

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) महापौर विकास शर्मा ने आज वार्ड नंबर एक स्थित ‘तीन पानी डैम’ के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। मानसून के दौरान ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से फुलसुंगा, फुलसुंगी और आसपास की दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो जाती थीं। सड़कें तालाब का रूप ले लेती थीं और लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता था। इस समस्या के समाधान के लिए महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर डैम पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपये मंजूर कराए। जो अब सिंचाई विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है।महापौर ने सिंचाई विभाग के इंजीनियरों के साथ डैम के तकनीकी पहलुओं, मजबूती और भविष्य की जरूरतों पर गहन मंथन किया।कहा कि निर्माण कार्य न केवल गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, बल्कि इसे जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाए।जिससे आगामी कई दशकों तक क्षेत्रवासियों को ड्रेनेज की समस्या न देखनी पड़े। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि टेंडरिंग और शुरुआती प्रक्रियाओं को तत्काल पूरा कर इसी सप्ताह से पुल का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जायेगा।इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ बीएस डांगी, जेई हरपाल, पंचदेवी, पार्षद पवन राणा, शुभम ठाकुर, दलीप अधिकारी, अनुज पाठक, ब्रजेश गुप्ता, अनुराग बोस आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार