ऊधम सिंह नगर

डिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणना

रुद्रपुर । (लोक निर्णय)महापौर विकास शर्मा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए जनसामान्य से इस अभियान में डिजिटल माध्यम से जुड़ने का आह्वान किया है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की जा रही है, जो पारदर्शिता, सटीकता और व्यापक जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इस पहल को डिजिटल युग में भारत का एक और मजबूत कदम बताया। जनगणना 2027 के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना की जा रही है। इसके अंतर्गत आवासीय स्थिति, नागरिक सुविधाओं और घरेलू विवरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की जा रही है। इस बार सरकार ने स्व-गणना की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल प्रक्रिया सरल और त्रुटिरहित होगी, बल्कि सरकारी मशीनरी और आम जनता के समय की भी बचत होगी।महापौर ने कहा कि जनगणना से प्राप्त डेटा राज्य और देश की भविष्य की नीतियों के निर्माण में आधारशिला का कार्य करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी आंकड़ों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। जनता की सहूलियत के लिए यह डिजिटल प्रक्रिया भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार