उत्तराखंड

जनता मिलन में उमड़ा जनविश्वास

चम्पावत। (लोक निर्णय) चम्पावत में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं कुल 92 शिकायतें दर्ज हुईं।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम मंगोली की श्रीमती सरोज देवी द्वारा रोजगार की मांग किए जाने पर महिला सहायता समूह के माध्यम से जोड़ते हुए लाइब्रेरी संचालन एवं सेवायोजन विभाग को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्राम बडोली निवासी राजेश थ्वाल द्वारा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर उरेडा को त्वरित कार्यवाही करते हुए सोलर लाइट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।ग्राम रौतेली टम्टा की लीलावती टम्टा के भूमि कटान मुआवजा प्रकरण पर उपजिलाधिकारी को नियमानुसार आख्या प्रस्तुत करते हुए सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जनविश्वास बना रहे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह डिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर