छतरपुर कबाड़ के गोदाम में आग लगी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) छतरपुर कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया।विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आज आग लगने की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर के आदेशा पर तत्काल एक फायर यूनिट घटना स्थल को रवाना हुई। जहां पर मैसर्स सुप्रीम इंटरप्राइजेज छतरपुर कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी।जिसे फायर यूनिट रुद्रपुर व फायर यूनिट पंतनगर ने एमईई से पंपिंग कर आग को बुझाना स्टार्ट किया। आग की विकरालता को देखकर फायर यूनिट रुद्रपुर से दो वाहन, फायर यूनिट गदरपुर से एक वाहन, टाटा मोटर्स से एक वाहन, अशोका लीलेंड से एक वाहन, हिंदुस्तान जिंक से एक वाहन, महिंद्रा एंड महिंद्रा से एक वाहन, बजाज कंपनी से एक वाहन मंगाकर आग को चारों तरफ से बुझाया गया। वाहनों में पानी समाप्त होने पर अशोका लीलेंड के फायर हाईड्रेंट से बार बार पानी लाया गया। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद टीम फायर फाइटिंग कर आग पर काबू पाया।अग्निशमन अधिकारी ने एक वाहन को घटनास्थल पर बने रहने को निर्देशित किया व अन्य सभी टीमों को फायर स्टेशनो को वापस भेजा गया। आग बुझाने की टीम में एफएसओ महेश चंद्र,एफएस ड्राइवर उमेश चंद्र, गिरीश बिष्ट,नरेश कुमार,फायरमैन प्रकाश पांडे, नवल प्रभात,सुरेश चंद्र, सुजीत काला, विपिन कुमार, दीपक सिंह बिष्ट और गंगोत्री थे।
🚨प्रेस नोट 🔥
फायर स्टेशन रुद्रपुर 🚨
उधम सिंह नगर
अग्निकांड
दिनांक : 14/05/2026 को 08:44 बजे पी एफ टी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छतरपुर कबाड़ के गोदाम में आग लगी है सहायतार्थ फायर यूनिट भेजें।
सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर के आदेशानुसार तत्काल एक फायर यूनिट घटना स्थल को रवाना हुई व पाया कि मेसर सुप्रीम इंटरप्राइजेज छतरपुर कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी जिसे फायर यूनिट रुद्रपुर व फायर यूनिट पंतनगर द्वारा MFE से पंपिंग कर आग को बुझाना स्टार्ट किया आग की विकरालता को देखकर फायर यूनिट रुद्रपुर से 2 वाहन, फायर यूनिट गदरपुर से 1 वाहन, टाटा मोटर्स से 1 वाहन, अशोका लीलेंड से 1 वाहन, हिंदुस्तान जिंक से 1 वाहन, महिंद्रा एंड महिंद्रा से 1 वाहन, बजाज कंपनी से 1 वाहन मंगाकर आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाया गया वाहनों में पानी समाप्त होने पर अशोका लीलेंड के फायर हाईड्रेंट से बार बार पानी लाया गया। लगभग 7 घंटा फायर फाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
श्रीमान अग्निशमन अधिकारी महोदय के द्वारा बाद समाप्त एक वाहन को घटनास्थल पर बने रहने हेतु निर्देशित किया व अन्य सभी टीमों को फायर स्टेशनो को वापस भेजा गया।
घटना स्थल पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण
Fso महेश चंद्र
Fs dvr उमेश चंद्र
Fs dvr गिरीश बिष्ट
Fm dvr – नरेश कुमार
Fm प्रकाश पांडे
Fm- नवल प्रभात
Fm सुरेश चंद्र
Fm सुजीत काला
Fm विपिन कुमार
Fm दीपक सिंह बिष्ट
Fw- गंगोत्री





