ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

चुघ ने लोगों संग किया योगाभ्यास

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर जगह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सिटी क्लब में भी योग दिवस पर पूरे मनोयोग से योग साधक में योग करते नजर आए।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और सिटी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज बांगा व सचिव राजेश घीक बल्लू ने किया। चुघ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया था जिसको 175 देशों ने अपनी सहमति दी थी। 21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है और लाखों करोड़ों लोग योग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जुड़े हैं। योग से जहां मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है वही उसका मानसिक विकास भी होता है। योग के माध्यम से असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिलता हसंरक्षक अशोक अदलखा विजय अग्रवाल, अशोक बजाज, गुलशन बठला, गुलशन नारंग, हरीश गुंबर, राजीव तनेजा, चरणजीत अरोड़ा, हरिकिशन अग्रवाल, सीडी ठुकराल, जगदीश ठुकराल, जितेंद्र गांधी ,किशन नारंग, मदन कक्कड़, प्रीतम गुगलानी, राजू ,राजकुमार, रवि काकरान, राजीव अनेजा, राजीव ग्रोवर, प्रभास स्वर्णकार, सतीश मिढ्ढा,राकेश अरोड़ा, सुनील आनंद, सुरेंद्र मिढ्ढा,सुरेश श्रीधर, सतीश तनेजा, विजय सूरी, एस एस शुक्ल नीलकंठ राणा, पूरन पांडे आदि मौजूद थे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर पटका पहन कर व बुके देकर स्वागत किया गया। संचालक नरेश घई ने किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार