चारधाम के लिए आज 309 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार ।(लोक निर्णय)जिला पर्यटन कार्यालय में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 309 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें यमनोत्री धाम के लिए 48, गंगोत्री धाम के लिए 52, केदारनाथ धाम के लिए 94,बद्रीनाथ धाम के लिए 110 और हेमकुंड साहिब के लिए पांच तीर्थ यात्री शामिल हैं।विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज 309 ने अपना पंजीकरण कराया गया।जनपद हरिद्वार यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 04 लाख 67 हजार 6 सौ 15 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।




