उत्तराखंड

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला डीएफओ का चार्ज

चम्पावत। (लोक निर्णय) चम्पावत वन प्रभाग को करीब एक वर्ष बाद स्थायी प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मिला है। वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारी ढिनो पुरुषोत्तमन ने आज चम्पावत वन प्रभाग के 19वें प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। डीएफओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है।नव नियुक्त डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें पुष्प गमला भेंट किया। जिलाधिकारी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों में बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त कीकार्यभार ग्रहण करने के उपरांत वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त डीएफओ का स्वागत किया। इससे पूर्व करीब एक वर्ष से पिथौरागढ़ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह चम्पावत वन प्रभाग के डीएफओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद चम्पावत वन प्रभाग में ढिनो पुरुषोत्तमन की स्थायी तैनाती हुई है।मूल रूप से केरल के रहने वाले युवा आईएफएस अधिकारी ढिनो पुरुषोत्तमन ने चम्पावत की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता एवं खूबसूरत वन क्षेत्रों को क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वन्यजीव सुरक्षा, वनों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा।नए डीएफओ की तैनाती से चम्पावत वन प्रभाग को नियमित एवं स्थायी नेतृत्व मिलने के साथ ही वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर