ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

गेहूं का भुगतान न होने पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)शांतिपुरी में आज गेहूं तौल केंद्र पर किसानों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी रही है। समय पर भुगतान नहीं करती है। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार के आश्वासनों के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।जिसमें सरकार ने 24 से 72 घंटे में भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ न नहीं किसानों का गन्ने का भुगतान शुगर फैक्ट्री बंद हुए 3 माह से ऊपर हो चुका है 82 करोड़ रुपाए का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो किसान मंत्रियों को जिले में घुसने नहीं देंगे। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र शर्मा कहा कि उत्तराखंड सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है ,कहती कुछ है करती कुछ है।केवल विज्ञापनों के सहारे सरकार चल रही है। पुतला फूंकने वालों में उत्तराखंड किसान कांग्रेस के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, जीवनचंद पाठक, प्रभु दत्त जोशी, राज किरण तिवारी ,नारायण सिंह कोरंगा, मोहन सिंह कोरंगा, नंदन सिंह बिष्ट हरि सिंह बिष्ट मोहन प्रसाद प्रजापति गणेश बिस्ट ,राम सिंह कोरंगा ,गोविंद सिंह मेहता, भोला दत्त
पांडे छेदा लाल आदि थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार