केंद्रीय विद्यालय में इसी साल से पढ़ाई की उम्मीद
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)रुद्रपुर क्षेत्र हेतु स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता हुआ साफ, प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने संयुक्त आयुक्त ( कार्मिक )केंद्रीय विद्यालय,नई दिल्ली को सारी औपचारिकता पूर्ण कर रुद्रपुर क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय आरम्भ करने हेतु भेजा पत्र, स्वीकृति मिलते ही समाज कल्याण विभाग की अस्थाई बिल्डिंग मे संचालित होगा ।विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के साथ ब्लॉक रोड स्थित समाज कल्याण की बिल्डिंग जिसमे पूर्व मेंकामकाजी महिलाओ का हॉस्टल होता था। जिसको अस्थायी केंद्रीय विद्यालय के रूप मे डेवलप किया जा रहा है।विधायक शिव अरोरा ने इमारत का भ्रमण किया। कहा कि अगले 15 दिन में अस्थाई केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु बनाई जा रही इमारत का काम पूर्ण हो जाएगा।कहा कि केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट को दिया था जिनके निर्देशन मे यह कार्य अब मूर्त रूप लेता नजर आ रहा है।
विधायक बोले उनको प्रस्ताव को स्वीकृत करवा कर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर हेतु केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत कराया था।आदित्य नाथ झा कॉलेज मे शिक्षा विभाग से पांच एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम ट्रांसफर जिला प्रशासन द्वारा करवा दी गई थी जिसकी सारी औपचारिकता पूर्ण कर लीं गई थी।
विधायक ने बताया मग़र केंद्रीय विद्यालय दो मानक है एक केंद्रीय विद्यालय हेतु पांच एकड़ भूमि होनीं चाहिए जो उनके नाम कर दी गई है दूसरा मानक है शुरुआती समय मे केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी बिल्डिंग मे होना चाहिए जिसके लिये समाज कल्याण विभाग कि बिल्डिंग मे केंद्रीय विद्यालय के मानको अनुसार तैयार किया जा रहा है जो अगले 15 दिन मे पूर्ण हो जायेगा जिसका कार्य अंतिम चरण मे है जिसका निरक्षण विधायक ने स्वयं सीडीओ संग किया ओर कार्य तेज गति से जारी है।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जिला स्तर से सारी औपचारिकता पूर्ण कर लीं गई है जिसपर प्रदेश केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त प्रीति सक्सेना ने सहमति जताते हुऐ सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली को रुद्रपुर क्षेत्र मे केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु अनुमति मांगी है।





