ऊधम सिंह नगर

कुमाऊं में डेढ़ वर्ष में 528 बलात्कार, 157 अपहरण, 126 हत्या के अपराध दर्ज


काशीपुर। (लोक निर्णय) कुमाऊं में दर्ज बीएनएस के अपराधों में 2025 की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां वर्ष 2025 में 5517 अपराध दर्ज हुए थे वहीं 2026 के आधे साल में 2872 अपराध दर्ज हुए हैं। वाहन, लूट व चोरी, चेन स्नेचिंग, बलवा, दहेज हत्या के अपराधों में बढ़ोत्तरी सहित गंभीर अपराधों में पिछले वर्षों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है।यह सूचना का अधिकार में खुलासा हुआ है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं क्षेत्र, नैनीताल के लोक सूचना अधिकारी से दर्ज अपराधों व उन पर कार्रवाई के विवरणों की सूचना मांगी थी। उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार वर्ष 2025 व वर्ष 2026 (माह जून तक) के विवरण 2025 तथा 2026 (जून तक) के अनुसार कुमाऊं मण्डल में कुल 9 डकैती के अपराध दर्ज हुये है। इसमें 2026 का 1 अपराध शामिल हैं। जिला उधम सिंह नगर में सर्वाधिक 7 तथा चम्पावत तथा नैनीताल जिले में 1-1 डकैती दर्ज हुई है। लूट के कुल 51 अपराध दर्ज हुए हैं जिसमें 2026 के 16 अपराध शामिल हैं। सर्वाधिक 19 लूट नैनीताल जिले में तथा 18 उधम सिंह नगर जिले में, 6 बागेश्वर, 4 चंपावत तथा 2-2 अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ में दर्ज हुए हैं। वाहन लूट के 4 अपराध जिले दर्ज हुए हैं। जिसमें 3 वर्ष 2026 के हैं। यह नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जिले में 2-2 दर्ज हुये हैं। चेन लूट/स्नेचिंग के वर्ष 2026 में दर्ज 26 अपराधों सहित कुल 58 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें 30 उधम सिंह नगर, 21 नैनीताल, 4 पिथौरागढ़, 2 चंपावत तथा 1 बागेश्वर जिले के अपराध शामिल हैं। गृह भेदन (कूमल लगाना आदि) के वर्ष 2026 में दर्ज 83 अपराधों सहित कुल 213 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 106 उधम सिंह नगर, 74 नैनीताल, 16 पिथौरागढ़, 8 अल्मोड़ा, 5 चंपावत, 4 बागेश्वर के अपराध शामिल हैं। वाहन चोरी के वर्ष 2026 में 193 अपराधों सहित कुल 582 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें सर्वाधिक 456 उधम सिंह नगर, 108 नैनीताल, 10 चम्पावत, 4 बागेश्वर, 3 पिथौरागढ़ तथा 1 अल्मोड़ा का शामिल हैं। चोरी के वर्ष 2026 में दर्ज 113 अपराधों सहित कुल 310 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 173 उधमसिंह नगर, 100 नैनीताल, 19 चम्पावत, 7 पिथौरागढ़, 6 बागेश्वर तथा 5 अल्मोड़ा जिले के शामिल हैं। हत्या के वर्ष 2026 में दर्ज 38 अपराधों सहित 102 अपराध दर्ज हुए हैं जिसमें 56 उधम सिंह नगर, 27 नैनीताल, 10 पिथौरागढ़, 5 अल्मोड़ा, 2-2 बागेश्वर, चम्पावत जिले के शामिल है। बलवा के वर्ष 2026 में 177 अपराधों सहित 473 अपराध दर्ज हुए हैं जिसमें 354 उधम सिंह नगर, 78 नैनीताल, 17 अल्मोड़ा, 14 चंपावत, 9 पिथौरागढ़ तथा 1 बागेश्वर का शामिल हैं। फिरौती हेतु अपहरण के 2 अपराध 2025 में हुए हैं जो जिला नैैनीताल में हुये हैं। हत्या हेतु अपहरण के 4 अपराध 2025 में र्दज हुये जो जिला उधम सिंह नगर में हुये हंैं। महिला अपहरण के वर्ष 2026 के 39 अपराधों सहित कुल 139 अपराध दर्ज हुये हैं इसमें 91 उधम सिंह नगर जिले के, 28 नैनीताल, 8 पिथौरागढ़ तथा 5-5 चम्पावत व अल्मोड़ा तथा 2 बागेश्वर जिले के शामिल हैं। अन्य अपहरण के वर्ष 2026 के 3 अपराधों सहित कुल 12 अपराध दर्ज हुये जिसमें 6 उधम सिंह नगर, 4 नैनीताल तथा 1-1 अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले के शामिल है। दहेज हत्या के वर्ष 2026 के 12 अपराधों सहित कुल 24 अपराध दर्ज हुये हैं जिसमें 14 उधम सिंह नगर, 5 नैनीताल, 2 पिथौरागढ़ तथा 1-1 अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत जिले के शामिल है। बलात्कार के वर्ष 2026 में दर्ज 169 अपराधों सहित कुल 528 अपराध दर्ज हुये हैं इसमें 282 उधम सिंह नगर, 145 नैनीताल, 34 पिथौरागढ़, 28 अल्मोड़ा, 25 चंपावत तथा 14 बागेश्वर जिले के शामिल हैं।अन्य भारतीय दण्ड विधान/बी.एन.एस. के वर्ष 2026 में 1999 अपराधों सहित कुल 5878 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें 3413 उधमसिंह नगर, 1465 नैनीताल, 337 अल्मोड़ा, 281 पिथौरागढ़, 230 चम्पावत तथा 152 बागेश्वर जिले के शामिल है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार