काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़,12 आरोपी गिरफ्तार।
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।पुलिस टीम ने चर्चिल जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई। मौके से जुआ खेलते हुए कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, थाना काशीपुर,अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन,अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आइटीआइ,विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर,गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद,सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर,जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर,नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर,वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम,गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर पकड़े गए।इनके कब्जे से 3,01,620 रुपये और ताश के पत्ते 02 गड्डी बरामद हुई।





