ऊधम सिंह नगर

एसएसपी बोले:अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आज पुलिस कार्यालय में आज सिडकुल रुद्रपुर एवं नगर की मुख्य कंपनियों के प्लांट हेड और एचआर हेड के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।बैठक औद्योगिक क्षेत्र में विगत दिनों हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। एसएसपी अजय गणपति ने औद्योगिक शांति और सुरक्षा प्रबंधन हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने कंपनियों के प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे श्रमिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार के असंतोष को समय रहते आंतरिक रूप से सुलझाया जा सके और विरोध प्रदर्शन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।कंपनियों को अपने गेट और बाहरी परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।जिससे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।एलआइयू , थानाध्यक्ष पंतनगर और चौकी प्रभारी सिडकुल को निर्देशित किया गया कि वे औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय बढ़ाएं ।जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके।बैठक में उपस्थित प्लांट हेड और एचआर हेड ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर एसएसपी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही सख्त लहजे में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की शांति भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार