त्रिशूल चौक_मेडिकल कॉलेज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य धीमी पर भड़के विधायक
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विधायक शिव अरोरा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में आज अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़कों के निर्माण की समीक्षा की। मुख्यतय त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक आठ लेन सड़क निर्माण की धीमी कार्य प्रगति पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव पर त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ मेडिकल कॉलेज तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण जिसके पहले चरण मे डीडी चौक तक चौड़ीकरण होना था, जो तकनिकी खामी व विभाग के समन्वय न होने के चलते कार्य प्रगति धीमी रही जिसको लेकर कुछ समय पूर्व जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें विधायक शिव अरोरा ने सभी विभागों के आपस मे समन्वय स्थापित करवाया था,जिससे चौड़ीकरण कार्य को गति मिल सके वही इसमें पीडब्ल्यूडी द्वारा बताया गया की डीडी चौक से पीएसी गेट तक 3.25 करोड़ की धनराशि का टेंडर हो चुका है तो वही डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पोलशिफ्टिंग हके लिए 5.47 करोड़ से विद्युत विभाग द्वारा टेंडर लगाया जा चुका है जिसका वित्त बिड खुलना शेष है अगले कुछ दिनों मे विद्युत विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज तक पोलशिफ्टिंग कार्य आरम्भ करेगा। विधायक ने विभाग को निर्देश दिये पीएसी से मेडिकल कॉलेज तक के चौड़ीकरण कार्य का एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग विकास प्राधिकरण को बनाकर भेजे ताकि उसके निर्माण हेतु धनराशि जारी हो ओर उसका भी कार्य टेंडर प्रकिया मे लाया जा सके,विधायक बोले अब उनके इस महत्वकांशी प्रोजेक्ट मे वह किसी प्रकार का ढीला रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे,अब कार्य तेज गति से आरम्भ होकर इसी साल में ही पूर्ण होना चाहिए।विधायक ने कहा कि रिंग रोड के बाद रुद्रपुर मे त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक चौड़ीकरण का कार्य यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है यह तय सीमा मे इस वर्ष बनकर जनता को समर्पित हो जाये यह पीडब्ल्यूडी विभाग सुनिश्चित कर ले, मैं अब इसके निर्माण कार्य में किसी प्रकार का ढीला रवैया बर्दाश्त नहीं करुँगा ।साथ ही विधायक शिव अरोरा ने उनके द्वारा पास करवाई गई कई सड़को के कार्य प्रगति पर भी चर्चा की जिसमे महतोष मानूनगर मार्ग पर भी बरसात से पहले एक कोट डालने के लिये विधायक ने विभाग को निर्देश दिये उन्होंने कहा बरसात से पहले वहाँ एक कोट डाल जाये वरना बरसात मे वहां कीचड़ मे स्थिति बहुत खराब हो जायेगी लोगो का निकलना मुश्किल होगा। विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग को भूरारानी- शांति बिहार- छतरपुर मार्ग जिसके लिये 2.47 करोड़ धनराशि जारी हुई है उसके कार्य को अगले एक सप्ताह मे आरम्भ करने के निर्देश दिये इसके साथ ही अन्य क्षेत्र की सडके जिनके टेंडर प्रकिया पूर्ण कर लीं गई जिसमे 32 लाख से मुकरद्रपुर मार्ग, 46 लाख से महतोष मोड़ से अलखदेवी मार्ग, 58 लाख से केसरपुर से श्मशान घाट मार्ग के कार्य को भी अगले एक सप्ताह मे आरम्भ करने के निर्देश दिए।इस दौरान अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, एई बसेड़ा,मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद थे।





