ऊधम सिंह नगर

सोनिका, अपूर्व व एनके सिंह रहे अव्वल


पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय के स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय कार्मिकों ने बढ-चढ़ का प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में डा. सोनिका चौहान, पुरूष वर्ग के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डा. एनके सिंह व 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में अपूर्व शंकर सिंह अव्वल रहे। सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रौद्योगिक महाविद्यालय डा. लोकेश वार्ष्णेय ने सम्मानित किया। इस आयोजन के प्रायोजक स्वास्थ्य संजीवनी संस्था द्वारा भी विजेता प्रतिभागियों को स्वास्थ्य किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गांधी मैदान में आयोजित स्लो साइकिल दौड़ में महिलाओं के वर्ग में डा. सोनिका चौहान ने 3.06से. का समय निकाल कर पहला, डा. रत्ना राय ने 1.52से. व डा. शैलबाला ने 1.39से. का समय निकाल कर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में डा. रूपाली शर्मा, डा. मनीषा व म्यामांर की छात्रा आयवेटमू को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि पुरूष वर्ग में 45 से अधिक आयु वर्ग में डा. एनके सिंह ने 4.47से. का समय निकाल कर पहला, डा. प्रमोद मल्ल ने 3.35से. निकाल कर दूसरा तथा संजय कुमार ने 3.13संे. में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सीएम रावत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा 45 से कम आयु वर्ग में अपूर्व शंकर सिंह ने 7.42से. का समय निकाल कर पहला, अनिल जोशी ने 6.56से. का समय निकाल कर दूसरा तथा हिमांशु जोशी ने 5.34से. का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लो साइकिल रेस के संयोजक सुदीश राय ने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता में महिला व पुरूष मिलाकर कुल 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रौद्योगिक डा. लोकेश वार्ष्णेय, स्वास्थ्य संजीवनी संस्था के अध्यक्ष का प्रमोद मल्ल, प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डा. जीएस बोहरा, सचिव स्टाफ स्पोटर््स अशोक कुशवाहा, पूर्व सचिव डा. एनके सिंह, योगेश पंत, कोषाध्यक्ष प्रभाकर जोशी आदि मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार