न्यायालय के आदेश पर मुनादी करा आरोपितों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आज कोतवाल रुद्रपुर ने चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्रवाई करने के लिए थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से न्यायायल से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों को घरों पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो आरोपित फरार मिले । इन आरोपितों के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानों पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई की गई । इन आरोपितों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।एसएसपी के आपरेशन प्रहार की इस कार्रवाई से आरोपितों और असामाजिक तत्वों में खलबली मची है।फरार चल रहे सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी निवासी वार्ड 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर, मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाडगंज थाना रुद्रपुर, भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं0 18 खेडा थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर हैं।





