ऊधम सिंह नगर

पीयूष धामी की अनूठी मुहिम, वाद्य यंत्रों की बारीकियां बताईं

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)निःशुल्क कार्यशाला के जरिए छात्र-छात्राओं को सौंपी उत्तराखंडी लोक वाद्यों की विरासत
लोक विरासत जनजातीय एवं लोक कला समिति’ द्वारा आज, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जी.जी.एच.एस.एस.) बजेटी में निःशुल्क लोक वाद्य यंत्र कार्यशाला हुई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों, जैसे हुड़का और डोर-थाली को बजाने की बारीकियों को समझा व उनके साथ गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों के विशेष गुर सीखे। समिति के संस्थापक पीयूष धामी ने कहा कि युवा चाहे जितनी भी पाश्चात्य संस्कृति को अपना लें, अंततः उन्हें अपनी मूल संस्कृति और मिट्टी की ओर ही वापस लौटना होगा क्योंकि ये पारंपरिक लोक वाद्य ही हमारी असली पहचान हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी का परम कर्तव्य है। गौरतलब है कि पीयूष धामी मात्र 18 वर्ष की अल्पायु से ही इस समिति का गठन कर और इसका कुशल नेतृत्व संभालकर नई पीढ़ी को अपनी भूली-बिसरी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इस सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में स्मृति भट्ट, प्रियंशु राज, कविता पंत सहित कई अन्य प्रबुद्ध लोग, शिक्षक और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार