उत्तराखंड स्वास्थ्य

छह नमूने लिए गए, मानकों के उल्लंघन पर नोटिस

हरिद्वार। (लोक निर्णय)सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एवं उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं बाट व माप नियंत्रण की संयुक्त टीम द्वारा आज भूपतवाला एवं दुधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट लगभग पन्द्रह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें छह ढाबों के संचालक को साफ सफाई न होने एवं लाइसेंस में प्रतिष्ठान का पता सही न होंने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन नमूना मसाले के “संग्रहण कर गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए एवं एक प्रतिष्ठान पर लगभग 1.5 किलो खुला पनीर नष्ट कराया गया साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को रसोई में एवं फ्रिज की साफ-सफाई व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिये गए ।
बाट माप नियंत्रण विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठान को अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर चालान किया गया। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को रेट लिष्ट चस्पा करने एवं घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिये गए।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा एवं वरिष्ट निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रदीप बिजलवाल शामिल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष