गढ़ीनेगी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हार
काशीपुर। (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर की गढ़ीनेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव हुआ।जिस पर भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला को निर्दल प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने 18 मतों से हरा दिया।इससे राजनीतिक जानकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा को बड़ा झटका मान रहे हैं।काशीपुर के भाजपा नेता चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी और भाजपा भी सत्ता में है।इसके बावजूद भाजपा की हार हुई है।





