उत्तराखंड शिक्षा

नवोदय स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

चम्पावत। (लोक निर्णय) राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों एवं अनुशासित वातावरण के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छोलिया नृत्य, विज्ञान आधारित नाटक, कवि सुमित्रानंदन पंत पर आधारित पहाड़ी कविता गायन, योग एवं खेलकूद प्रदर्शन, शैक्षिक नृत्य, कुमाऊँनी एवं नेपाली नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, गुजराती नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, डोला नृत्य, पहाड़ी लोकनृत्य तथा अंग्रेजी नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार मिश्रा, आइटीबीपी के प्रतिनिधि,ल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व