उत्तराखंड फुटबॉल लीग में कार्बेट एफसी उत्तराखंड ने मारी बाजी
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान में उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग के फाइनल में आज कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया और आई-लीग 3 के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। एमेनिटी एफए उपविजेता रही, जबकि एफसी कुमाऊं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजीव मेहता, पूर्व अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ एवं एशियन फेंसिंग कन्फेडरेशन के महासचिव ने सभी विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी व मेडल वितरित किए। उन्होंने कॉर्बेट एफसी को आई-लीग 3 में शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तराखंड का फुटबॉल अब राष्ट्रीय मंच पर दस्तक दे रहा है।बेस्ट प्लेयर: पुरस्कार नवीन रावत – कॉर्बेट एफसी,टॉप स्कोरर पुरस्कार पार्वेश बिष्ट, बेस्ट गोलकीपर पुरस्कार: रोहित कुमार,इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार: आभास एमएस गणेशन,वैल्यूएबल प्लेयर पुरस्कार: सोइबाम अर्जुन सिंह,फेयर प्ले अवॉर्ड: मनोज सरकार फुटबॉल क्लब को मिला।इस मौके पर विशेष अतिथि सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट, जीआरसी लैंसडौन, यूएसएफए मानद सचिव अख्तर अली, सीएफसी उत्तराखंड निदेशक सुभाष अरोड़ा व एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी निदेशक निखिल अरोड़ा भी मंच पर उपस्थित रहे। यूएसएफए ने आगामी सत्र में महिला लीग शुरू करने की घोषणा की।





