हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा
हरिद्वार।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय / नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में आज ललतारौ पुल से अपर रोड क्षेत्र में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अवैध खोखे एवं ठेलियों को हटाया गया। जिससेचार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके। लोगों ने विरोध करने की कोशिश की,लेकिन प्रशासन की सख्ती से लोग शांत हो गए।





