ऊधम सिंह नगर

डीएम को ज्ञापन सौंप, एमआरपी के खेल को करें बंद

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)अधिकतम खुदरा मूल्य उत्पादन लागत के अनुरूप हो। इस संबंध में प्रभावी एमआरपी नीति बनाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री,वित्त मंत्री,वाणिज्य मंत्री,उपभोक्ता मंत्री को संबोधित ज्ञापन आज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा। उन्होंने कहा कि किसी उत्पाद पर जो एमआरपी लिखी रहती है।उस पर किसी को दस प्रतिशत तो किसी को इससे अधिक छूट पर बेचा जाता है।इस खेल में ग्राहकों को आर्थिक रूप से भुगतना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष डॉक्टर हेमंत सिंह चौहान, सचिव अशोक गाबड़ी, महेंद्र प्रताप, मंगला, सुभाषिनी द्विवेदी, जय गंगवार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह, पूनम कालरा आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार