चारधाम यात्रा के लिए आज 11357 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार ।(लोक निर्णय)हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 11357 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमें यमनोत्री धाम के लिए 2562, गंगोत्री धाम के लिए 2581, केदारनाथ धाम के लिए 2952, बद्रीनाथ धाम के लिए 3245। और हेमकुंड साहिब के लिए 17 तीर्थयात्री शामिल हैं।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 3 लाख 50 हजार 9 सौ यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।





