ऊधम सिंह नगर

जिला सम्मेलन करने का लिया निर्णय

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)ऐक्टू से संबंध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में सभी ब्लाकों में मीटिंग व ब्लाकों के सम्मेलन करते हुए जल्द ही जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। ऐक्टू राज्य सचिव केके बोरा ने कहा कि देश में तमाम महिला स्कीम वर्कर्स की मेहनत का शोषण सरकार कर रही है। आशा वर्कर्स को स्वास्थ्य विभाग के हर छोटे मोटे काम सौंप दिए जाते हैं। उनको एक राज्य कर्मचारी से ज्यादा काम करना पड़ता है परंतु अभी तक उनको ना तो राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है ना ही उनको न्यूनतम वेतन ही दिया जाता है।यूनियन की जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स ने ऐक्टू के नेतृत्व में यूनियन बनाकर अपने हक अधिकार की लड़ाई को लड़ा है। हमारी सबसे बड़ी मांग राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन प्राप्त करने की है। मांगों के लिए लड़ाई एक मजबूत संगठन के बल पर ही लड़ी जा सकती है।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक मीटिंग व ब्लाकों में ब्लॉक सम्मेलन करते हुए जिला सम्मेलन जल्द ही जून तक प्रस्तावित हैं। उसके उपरांत जिले का सम्मेलन जुलाई में किया जाएगा। बैठक में यूनियन जिला उपसचिव अनिता अन्ना, सुधा शर्मा, चित्रा चौहान, शर्मिन सिद्दीकी आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार