चारधाम यात्रा के लिए 11988 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार।(लोक निर्णय) हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 11988 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमेंयमनोत्री धाम के लिए 2517,गंगोत्री धाम के लिए 2534, केदारनाथ धाम के लिए 3500, बद्रीनाथ धाम के लिए 3436 और
हेमकुंड साहिब के लिए एक तीर्थ यात्री शामिल है।
11988 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज अपना पंजीकरण कराया गया।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 1 लाख 79 हजार 5 सौ 44 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।




