अपराध ऊधम सिंह नगर

स्मैक संग तीन तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)कोतवाली जसपुर पुलिस व कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की दो अलग अलग कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित जयविन्दर कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नहर पार झाल के पास मंडवाखेड़ा, कोतवाली जसपुर निवासी 06.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।राजेंद्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, कोतवाली जसपुर निवासी 10.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।इसके अलावा ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने शिवनगर रोड, SBI ATM के सामने चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.51 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपित सुमित पुत्र जगदीश निवासी वार्ड 10 ठाकुरनगर, पिंटू डॉक्टर के घर के पीछे, थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का रहने वाला है।आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार