चार धाम यात्रा के लिए आज 2153 लोगों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार। (लोक निर्णय) हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 2153 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमें यमनोत्री धाम के लिए 504,गंगोत्री धाम के लिए 505,केदारनाथ धाम के लिए 568 और बद्रीनाथ धाम के लिए 576 तीर्थ यात्री शामिल हैं।
अब तक कुल 27 हजार 8 सौ 37 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके हैं।





