चारधाम के लिए आज 2776 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार। (लोक निर्णय) हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के दसवें दिन यानी आज चारधाम यात्रा के लिए 2776 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमें यमनोत्री धाम के लिए 626, गंगोत्री धाम के लिए 635, केदारनाथ धाम के लिए 734,बद्रीनाथ धाम के लिए 781 तीर्थ यात्री शामिल हैं।
2776 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए पंजीकरण कराया गया।
ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 25 हजार 6 सौ 84 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।




