देव भाषा संस्कृत में नाजिया को मिले 77 अंक
सितारगंज। (लोक निर्णय) उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। राजकीय हाईस्कूल, कुंवरपुर सिसैया, सितारगंज की छात्रा नाजिया और साइन ने हाईस्कूल दसवीं परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कुल नामांकित दस छात्राओं ने संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक 77 प्राप्त कर भाषा संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया।संस्कृत विषय के अध्यापक ने बताया कि स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन की वजह से रिजल्ट शानदार रहा।प्रधानाचार्य विकास पांडे ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया तथा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य राम बाबू शुक्ल का संस्कृत के प्रति बच्चों में रुझान पैदा करने को दिया।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जीशान ने इसका पूरा श्रेय स्कूल के शैक्षिक माहौल, शिक्षकों के कड़ी मेहनत को दिया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा नाजिया ने बताया कि नियमित समय से स्कूल जाना चाहिए।परीक्षाफल को शिक्षकों और विशेष रूप से ताहिर अली और जोगेंद्र सिंह की मेहनत का फल बताया।शानदार रिजल्ट आने से स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।प्रधानाचार्य ने नाजिया और अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत विषय के शिक्षक भगवान राम चन्याल ने सरल तरीके से विषय को पढ़ाते हैं।





