उत्तराखंड शिक्षा

बालिकाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा पहल का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। (लोक निर्णय) तहसील परिसर रुड़की में में किए सुंदरीकरण एवं पेंटिंग कार्यों का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोकार्पण किया। बालिकाओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा की पहल कर शुभारंभ किया गया।परिवहन मंत्री ने कहा कि रुड़की तहसील में आने वाले आम जनमानस को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा तहसील परिसर के फुटपाथ पर कोई अतिक्रमण न हों एवं तहसील कार्यालय में आने वाले आमजनमानस को कोई परेशानी न हों इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के नेतृत्व में तहसील परिसर कार्यालय का सुंदरीकरण कार्य करवाया गया। वॉलपेंटिंग की।इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुड़की की प्रथम बैच की 15 चयनित छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इन छात्राओं का चयन विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा के माध्यम से किया गया है। चयनित छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष एवं डिजिटल रूप से साक्षर बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।कोई भी दैविया आपदा की घटना घटित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य एवं आवश्यक जानकारी के लिए जिलाधिकारी ने तहसील रुड़की में आपदा प्रबन्धन कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व